गांधी जयंती पर गांधी ग्राम अनंतपुरा में गूंजा महात्मा गांधी का सत्य-अहिंसा का संदेश | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

गांधी जयंती पर गांधी ग्राम अनंतपुरा में गूंजा महात्मा गांधी का सत्य-अहिंसा का संदेश | New India Times

गांधी जयंती के अवसर पर देवरी विधानसभा क्षेत्र के गांधी ग्राम अनंतपुरा में सेवादल कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण सागर) के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रभात फेरी, महात्मा गांधी स्मारक पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण किया गया।

गांधी जयंती पर गांधी ग्राम अनंतपुरा में गूंजा महात्मा गांधी का सत्य-अहिंसा का संदेश | New India Times

सुबह ग्राम के प्रमुख मार्गों से निकाली गई प्रभात फेरी में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति, सद्भाव और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
प्रभात फेरी के समापन के बाद गांधी ग्राम अनंतपुरा स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव सहित उपस्थित कांग्रेसजनों और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सेवादल कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण सागर) की ओर से ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारा, प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हर्ष यादव ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और कमजोर व जरूरतमंद वर्ग के हित में कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) सागर अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा, सेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष बी.डी. पटेल, संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी अध्यक्ष आशीष बाबा राजौरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version