चुनार में 35 दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बालू घाट पर बनेगा वैकल्पिक पोखरा | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार में 35 दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बालू घाट पर बनेगा वैकल्पिक पोखरा | New India Times

विधायक श्री अनुराग सिंह के निर्देश पर नगर में दुर्गा पूजा की 35 प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बालू घाट स्थित विसर्जन स्थल का चयन किया गया। यहां वैकल्पिक पोखरा तैयार कर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा।
विसर्जन स्थल के चयन को लेकर उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी चुनार की मौजूदगी में स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी चुनार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, सभासद तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विसर्जन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर स्थल का जायजा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version