संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
प्राचार्य डॉ. मीना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. योगेंद्र जैन तथा एनएसएस प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. रजनी सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ‘नमो सेवा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं तथा विभिन्न विकास योजनाओं को प्रस्तुत किया गया।

अभियान के विशेष घटक ‘मेरा योगदान’ के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनएसएस कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मीना श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता और सेवा भावना राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में श्रम के महत्व और सामाजिक दायित्वों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सकारात्मक वातावरण बना। अंत में सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
