सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (म.प्र.), NIT:

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान | New India Times

आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को सेक्टर सलकनपुर, ब्लॉक तिरला, जिला धार में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामविलास भदौरिया के मार्गदर्शन एवं परियोजना अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सेक्टर सलकनपुर की सभी 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, समूह अध्यक्ष एवं सचिव ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित पोषण पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा भूरिया ने प्राप्त किया, जिन्होंने विभिन्न अनाज एवं दालों का उपयोग कर सर्वश्रेष्ठ टीएलएम तैयार किया। द्वितीय स्थान अनीता ठाकुर एवं तृतीय स्थान ममता चौहान ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंच अंजू सोलंकी रहीं। पर्यवेक्षक राखी देवड़ा एवं पंच अंजू सोलंकी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, अध्यक्ष एवं सचिव का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी के 3 से 6 वर्ष आयु के सभी बच्चों को खीर, पूरी एवं सब्जी का भोजन कराया गया तथा फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version