पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

दिनांक 28/09/2026 को सेक्टर आमला अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र बडलीपुराकला में सेवा संकल्प कार्यक्रम परियोजना अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें ‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में बडलीपुराकला पंचायत की सरपंच महोदया श्रीमती मांगलीबाई पटेल भी उपस्थित रहीं।
सरपंच महोदया का स्वागत एवं सम्मान सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती दुर्गा चंदेल द्वारा हार-फूल एवं माला पहनाकर किया गया। इसके बाद पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। इस पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्य दो योजनाओं, क्रमशः
- लाड़ली लक्ष्मी योजना
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
के बारे में ग्राम की उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला पटेल, किरण पटेल, मीरा राठौर एवं बोन्द्ररी राठौर उपस्थित रहीं।
