डॉ. मोहन भागवत कल यवतमाल में, दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के प्रकल्पों का करेंगे अवलोकन | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

डॉ. मोहन भागवत कल यवतमाल में, दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के प्रकल्पों का करेंगे अवलोकन | New India Times

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार, 29 सितंबर को यवतमाल पहुंचेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वे दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करेंगे। दोपहर 2.30 बजे दारव्हा मार्ग स्थित चिंतामणि कृषि उपज बाजार परिसर में आयोजित सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।
दौरे के दौरान डॉ. भागवत निलोना स्थित दीनदयाल प्रबोधिनी तथा जांब रोड स्थित 71 फीट ऊंची पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा वाले स्मारक का भी अवलोकन करेंगे। करीब दस वर्ष बाद उनका दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान में पुनः आगमन हो रहा है। इससे पहले 8 अक्टूबर 2016 को उनके हाथों दीनदयाल प्रबोधिनी का लोकार्पण किया गया था।
दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान ने वर्ष 1997 में पारधी समाज के लिए विवेकानंद छात्रावास से अपने सामाजिक कार्यों की शुरुआत की थी। इसके बाद संस्था ने किसान आत्महत्या प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और कम लागत वाली जैविक खेती के क्षेत्र में भी कार्य विस्तार किया। संस्था के तीन दशक के सामाजिक कार्य, दीनदयाल प्रबोधिनी की दशकपूर्ति तथा संघ के शताब्दी वर्ष की पृष्ठभूमि में डॉ. भागवत का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष नरहर देव एवं संचालक मंडल ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सहयोगियों, हितचिंतकों, दानदाताओं और नागरिकों से निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version