अहमद रज़ा खान, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश और तेज हवा के बीच हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर सड़क किनारे खड़ी बाइक पर जा गिरा। तार गिरते ही बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
बताया गया कि बाइक मालिक सिंधोरा निवासी लालू यादव पुत्र मखडू यादव घटना से महज दो मिनट पहले ही बाइक खड़ी कर दुकान के अंदर गया था। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन तार टूटकर बाइक पर गिर गया। घटना के समय चौराहे पर बाजार में काफी भीड़ थी, लेकिन संयोग से कोई व्यक्ति बिजली के तार की चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
