विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को मिली सौगात, ओपीडी दवा वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को मिली सौगात, ओपीडी दवा वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ | New India Times

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर पीएमएसएसवाई सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी दवा वितरण केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्व फार्मासिस्ट दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने गुरु श्री गोरक्षनाथ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने की।
इस अवसर पर नेहरू चिकित्सालय बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के नोडल अधीक्षक, सह आचार्य, सहायक आचार्य, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट, प्रशिक्षु फार्मासिस्ट एवं नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री बृजेश गुप्ता ने किया। नवस्थापित दवा वितरण केंद्र के माध्यम से मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ओपीडी दवा वितरण केंद्र शुरू होने से मरीजों को उपचार के साथ दवाएं प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version