कबड्डी में झाबुआ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में जिला विजेता; 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कबड्डी में झाबुआ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में जिला विजेता; 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन | New India Times

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर की बालिकाओं ने खरगोन में आयोजित विभागीय संभाग स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में धार जिले की टीम को हराकर जीत हासिल की। वहीं 19 वर्ष बालक वर्ग में भी झाबुआ जिले की टीम ने धार को हराकर फाइनल मुकाबला जीता। दोनों वर्गों में जीत हासिल कर खिलाड़ियों ने झाबुआ जिले का नाम रोशन किया।

कबड्डी में झाबुआ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में जिला विजेता; 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन | New India Times

प्रतियोगिता में झाबुआ जिले के चार बालक और चार बालिकाओं का विभागीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी मंडला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कबड्डी में झाबुआ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में जिला विजेता; 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन | New India Times

सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, झाबुआ श्रीमती सुप्रिया बिसेन, प्रभारी सहायक संचालक एवं पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर के प्राचार्य जी.एस. देवहरे के निर्देशानुसार जिले के 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का चयन कर विभागीय संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दोनों टीमों को खरगोन रवाना किया गया।

कबड्डी में झाबुआ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में जिला विजेता; 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन | New India Times

दोनों टीमों को जनरल मैनेजर एवं पीटीआई जोसफ मावी, पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर के नेतृत्व में भेजा गया। टीम के साथ बालिका वर्ग की व्यवस्थापक ललिता डामोर, पीटीआई कन्या परिसर झाबुआ, 19 वर्ष बालक वर्ग के कोच विशाल डामोर, पीटीआई पीएमश्री रोटला तथा 19 वर्ष बालिका वर्ग के कोच प्रदीप गडरिया, पीटीआई शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रोटला मौजूद रहे।

कबड्डी में झाबुआ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में जिला विजेता; 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन | New India Times

दोनों टीमों के दल प्रभारियों ने खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें प्रतियोगिता स्थल खरगोन पहुंचाया। प्रभारी जिला खेल अधिकारी झाबुआ कुलदीप धबाई ने भी समय-समय पर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

19 वर्ष बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में झाबुआ जिले की टीम ने धार जिले को 30-21 के अंतर से 9 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी तरह 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में झाबुआ जिले की बालिका टीम ने धार जिले को 25-9 के अंतर से 16 अंकों से हराकर फाइनल मुकाबला जीता।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी

बालक वर्ग:

  1. प्रेम पिता सरदार, कक्षा 12वीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीतलाई
  2. अजय पिता रतनसिंह, कक्षा 12वीं, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेकल बड़ी
  3. पंकज पिता भूरिया, कक्षा 12वीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेकल बड़ी
  4. नवल पिता रसूल, कक्षा 12वीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीतलाई

बालिका वर्ग:

  1. कु. रंगिता पिता माधु, कक्षा 11वीं, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रोटला
  2. कु. पुष्पा पिता रमेश, कक्षा 12वीं, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रोटला
  3. कु. सारा पिता जग्गु, कक्षा 12वीं, पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर
  4. कु. भूमिका पिता कमलसिंह, कक्षा 10वीं, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रोटला

दोनों टीमों के फाइनल मुकाबले जीतने और चार बालक एवं चार बालिकाओं के राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर जिला क्रीड़ा प्रभारी कुलदीप धबाई, पीटीआई योगेश गुप्ता, पीटीआई नरेश पुरोहित, पीटीआई लालसिंह अनारे, पीटीआई जगत शर्मा, पीटीआई विजय जोशी, पीटीआई पंकज शर्मा, पीटीआई तेजिया डामोर, पीटीआई जोसफ मावी, पीटीआई पारू डामोर, पीटीआई विश्वास शर्मा, पीटीआई निरे पाठक, पीटीआई योगेश पुरोहित, पीटीआई कुलदीप झाला, पीटीआई राकेश भूरिया, सेवानिवृत्त पीटीआई कालूसिंह भूरिया, पीटीआई खुमचंद मैडा, पीटीआई प्रदीप डाली, पीटीआई प्रदीप गडरिया, पीटीआई देवेंद्र चौहान, पीटीआई तरुण राव भट्ट, पीटीआई बालमुकुंद शर्मा, पीटीआई बहादुर भूरिया, पीटीआई दीपसिंह मुणिया, पीटीआई दिलीप अजनार, पीटीआई संभव गाइड, पीटीआई सोमसिंह डामोर सहित अन्य खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version