शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT;
निजामपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत मीटपाडा स्थित अयैप्पा इंजीनियरिंग नामक रेडीमेड गारमेंट में आज सुबह अचानक ए सी विस्फोट होने के कारण भीषण आग लगी। इस भीषण आगजनी में लाखों रूपये का तैयार कपडा जल कर राख हो गया।
सुबह अचानक लगी इस आग की घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल के कर्मचारी तीन गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया। वहीं तल मंजिले पर लगभग दर्जन भर गैस सिलेंडर रखे हुये थे। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो भयंकर हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि मार्च माह आने से पूर्व डाइंग ,सायजिंग ,पावरलूम कारखानों में अक्सर आग लगने की घटना देखने व सुनने को मिलती है। उक्त संदर्भ में जागरुक नागरिकों व सूत्रों का मानना है कि बीमे की रकम हासिल करने के लिये अक्सर ऎसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।
