अज्ञात वाहन की टक्कर से बंदर की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षित रेस्क्यू की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत डुंगरिया क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक बंदर की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे दमुआ मार्ग पर स्थित दो नंबर हनुमान मंदिर के सामने हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

आए दिन हो रहे हादसे, राहगीर परेशान

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के अनुसार, इस मार्ग पर बंदरों का आना-जाना आम बात है। बंदर अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिसके कारण आए दिन वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने से वे बाइक से गिरकर घायल हो जाते हैं। सड़क पर बेतरतीब घूम रहे बंदरों के झुंड से क्षेत्रवासी और वाहन चालक दोनों ही परेशान हैं।

वन विभाग से ग्रामीणों की गुहार

बढ़ते सड़क हादसों और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से त्वरित संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने अपील की है कि वन विभाग जल्द से जल्द इन बंदरों को सुरक्षित स्थान या घने जंगलों में स्थानांतरित करने की उचित व्यवस्था करे, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं और मानव एवं वन्यजीवों की क्षति को रोका जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version