पनारा में गंदगी का अंबार, स्कूल और घरों के पास कूड़ेदान बना बीमारी का कारण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनारा में लापरवाही की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। यहां एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पनारा और स्थानीय रहवासी घरों के ठीक पास बने सार्वजनिक कूड़ेदान और शौचालय के आसपास कचरे का भारी ढेर लगा हुआ है। हालात इतने बदतर हैं कि कूड़ेदान पूरी तरह भर जाने के बाद कचरा सड़क और रास्तों तक फैल गया है।

स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल

यह कूड़ेदान और शौचालय स्कूल के रास्ते में स्थित हैं, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को रोजाना इसी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। स्थिति यह है कि शौचालय जाने वाले मुख्य मार्ग तक पर कचरा पसरा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि गंदगी और उठ रही तेज बदबू के कारण बच्चों की पढ़ाई और लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।

बीमारियों का मंडरा रहा खतरा

कचरे के बड़े ढेर और जलभराव के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

प्रशासन से तत्काल सफाई की मांग

सड़क किनारे फैली गंदगी और बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों तथा स्कूल प्रबंधन ने शासन, प्रशासन और ग्राम पंचायत से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से कूड़ेदान की सफाई कराई जाए, कचरे का उठाव किया जाए और क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि बीमारियों के फैलने की आशंका को रोका जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version