भोपाल गई नाबालिग़ बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा | New India TimesOplus_131072

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

भोपाल गई नाबालिग़ बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा | New India Times

करनपठार थाना क्षेत्र की सरई पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग़ बालिका को भोपाल से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बालिका के लापता होने की सूचना पर प्रकरण दर्ज कर लगातार पतारसी की जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक ग्राम कोडार निवासी प्रेम सिंह परस्ते ने 7 अगस्त 2026 को चौकी सरई में सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री (काल्पनिक नाम बबीता देवी) 17 जुलाई की शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर थाना करनपठार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 247/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
लगातार पतारसी के दौरान पुलिस ने 25 सितंबर को बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालिका ने पुलिस को बताया कि वह माता-पिता द्वारा पढ़ाई नहीं करवाने से नाराज़ होकर स्वयं काम करने के लिए भोपाल चली गई थी। उसने किसी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने अथवा किसी अनुचित घटना से इंकार किया। बालिका ने अपने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा भी व्यक्त की।
इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार साक्षियों की मौजूदगी में सुपुर्दगी पंचनामा तैयार कर बालिका को उसके पिता प्रेम सिंह परस्ते के सुपुर्द कर दिया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मंगला दुबे, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद धुर्वे, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद मरावी, फूल सिंह श्याम, पंकज मिश्रा, राजेंद्र अहिरवार तथा आरक्षक साहब सौर, मनोज धुर्वे और अनुराग सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version