जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें: संभागायुक्त शर्मा | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें: संभागायुक्त शर्मा | New India Times

संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनहितकारी सेवाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रदाय सुनिश्चित करना है। अत: सभी अधिकारी प्रकरणों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी संभागीय अधिकारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण करें। इसके लिए आयोजित शिविर के पूर्व दिवस निर्धारित क्षेत्र में लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि जन विश्वास अभियान के दौरान अधिक से अधिक जन समस्याओं का निराकरण किया जा सके और विभाग प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 में सरकार संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं का समाधान उन्हीं के क्षेत्र में पहुंचकर कर रही है, ताकि नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में नहीं जाना पड़े।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में केवल संख्या आधारित उपलब्धि पर नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान पर ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा विकास कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि युवा वर्ष के लिए अधिकारी अभी से संबंधित विभागीय तैयारियां प्रारंभ कर दें। शासन का उद्देश्य विभिन्न युवा कल्याण योजनाओं का हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। सभी विभाग विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित सफलता की कहानियां जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जारी करवाएं, जिससे अन्य व्यक्ति भी इनसे प्रेरित होकर शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री विनोद यादव, उपायुक्त श्रीमती भारती देवी मिश्रा सहित संभाग स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version