नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
जलगांव जिले के जामनेर तहसील कार्यालय में एक कर्मचारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया है। खेती के लिए नया आवागमन रास्ता मंजूर करवाने के लिए 2022 में तहसीलदार के सामने दायर परिवाद का फैसला आवेदनकर्ता के पक्ष में दिलवाने का भरोसा दे कर राजस्व सहायक प्रदीप गांगुर्दे ने पीड़ित से 30 हजार रुपए मांगे। पंटर की भूमिका मे पैरवी कर रहे योगेश वखरे ने पीड़ित से 25 हजार रुपए लेकर प्रदीप को दिए जिसे प्रदीप ने अपनी पैंट की जेब में रखा।

पीड़ित की शिकायत की जांच के बाद जामनेर तहसील कार्यालय मे ट्रैप लगाकर बैठी रिश्वत विरोधी टीम प्रमुख रेश्मा आवतारे ने दोनों आरोपियों को रकम के साथ रंगेहाथ पकड़ा। मामले को लेकर जामनेर पुलिस थाने में फौजदारी दर्ज़ की गई है। 2022 में दायर परिवाद पर तहसीलदार चार साल से निर्णय हि नही दे रहे है। फेवर में निर्णय लिखवाने के लिए निम्न कर्मचारी प्रार्थी से रिश्वत मांग रहा है। इस प्रकरण में तहसीलदार नाना साहब आगले के भूमिका की जांच होनी चाहिए।
समाधान शिबीरो के विस्तार की मांग :
देवेन्द्र फड़नवीस सरकार के प्रचार के लिए आयोजित किए जाने वाले समाधान शिबीरो के विस्तार की मांग सामने आ रही है। कानून के जानकार और बुद्धिजीवीयो की राय है कि राजस्व विभाग के अधीन दायर होने वाले सारे मुकदमों की ट्रायल को घुमंतु न्यायालय के कामकाज की तरह जनता के सामने निपटाया जाए इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
सेवा में श्री सदस्यों का योगदान :
डॉ श्री नाना साहब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान श्री सदस्य जामनेर इकाई की ओर से गणेश जी के चरणों में समर्पित निर्मल को संकलित किया गया। मेयर साधना महाजन के साथ बीजेपी के सभी बड़े नेता नगर सेवकों ने श्री सदस्य मुहिम में शिरकत करी। श्री शिवाजी शिक्षण प्रसारक मंडल भुसावल आयोजित स्व बाबासाहेब नारखेड़े राज्य स्तरीय स्मृति निबंध प्रतियोगिता में न्यू इंग्लिश स्कूल जामनेर की आर्या विजय सैतवाल को प्रथम पुरस्कार मिला है। टिफिन बॉक्स और मेरा स्वास्थ इस विषय पर आर्या ने निबंध लिखा है। स्मृतिचिन्ह प्रमाणपत्र 1001 रु नगद इस स्वरूप में आर्या को पुरस्कार से नवाजा गया। आर्या के पिता विजय टिचर है मां सुनीता जैनालॉजी की संशोधक है।
