25 सितंबर को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली के लिए होगी महारैली | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260920-WA01061.mp4
New India Times

अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर 25 सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित होने वाली पेंशन महारैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने की तथा संचालन जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का संघर्ष अब निर्णायक दौर में है। अपने अधिकार की इस लड़ाई को मजबूत करने के लिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों का संगठित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को प्रदेश के लाखों शिक्षक एवं कर्मचारी लखनऊ पहुंचेंगे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से उठाएंगे।

जिला उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं राज कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है और इसके लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। बैठक में सर्वसम्मति से अवनिंद्र कुमार सिंह को जिला रैली प्रभारी, यादवेंद्र यादव, शिव प्रसाद शर्मा एवं अजय राव को सह जिला रैली प्रभारी तथा सीमा राय को महिला प्रकोष्ठ रैली प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही गोरखपुर नगर क्षेत्र से फणेन्द्र नाथ पांडेय को ब्लॉक अध्यक्ष सदर मनोनीत किया गया।

बैठक में पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षक महासंघ, लेखपाल संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं राज्य कर्मचारी महासंघ ने महारैली को समर्थन देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों एवं कर्मचारियों से लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुनील कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजकुमार, संतोष पाठक, शिव प्रसाद शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, अर्जुन गुप्ता, रमेश सिंह, अजय कुमार भास्कर, अवधेश कुमार, मनोज शर्मा, अखंड प्रताप मिश्र, वरुण दूबे, सुनील शर्मा, पवन तिवारी, यादवेंद्र यादव, मेवा लाल मौर्या, अशोक सिंह, नवीन कुमार दूबे, शशि भूषण मिश्रा एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version