मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मौ में जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर-एसपी ने सुनीं नागरिकों की शिकायतें | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मौ में जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर-एसपी ने सुनीं नागरिकों की शिकायतें | New India Times

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को मौ नगर में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।
कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नागरिकों ने राजस्व, नगर परिषद, बिजली, पानी, सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कलेक्टर ने शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और पात्र प्रकरणों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने भी नागरिकों की पुलिस एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा आमजन से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद होने से नागरिकों को अपनी समस्याएं संबंधित विभाग के समक्ष सीधे रखने का अवसर मिला। कई मामलों में कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत आयोजित शिविर का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना रहा। शिविर में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version