पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व से ही श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर, तिरलाधाम में भक्ति, आस्था और अभूतपूर्व उत्साह का संगम देखने को मिलता है। इसी क्रम में जय श्री गणेश सेवा संस्थान, तिरलाधाम द्वारा श्री श्री रणथंभौर गणेश जी मंदिर, तिरलाधाम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की अमूल्य भावना का परिचय दिया।
रक्तदान का यह सहयोग किसी जरूरतमंद की जिंदगी में नई उम्मीद, नया जीवन और एक बेहतर कल लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस कार्य में शहीद ऊधम सिंह संवेदना सेवा समिति एवं गोल्ड काईन सेवा ट्रस्ट का सहयोग रहा।
