विश्वकर्मा जयंती पर विद्यालय में विधिवत पूजन-अर्चन, वाहनों व निर्माणाधीन सीबीएसई प्रस्तावित शाखा भवन का भी हुआ पूजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विश्व के महान शिल्पकार एवं वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को आर.एम. ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम, राजापुर, लखीमपुर-खीरी में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला, कार्यालय प्रमुख बालक राम, आनंद मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्रा, आशीष सिंह सहित समस्त चालक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय की शिक्षण प्रमुख विनीता, शिवानी एवं कामिनी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

पूजन कार्यक्रम के क्रम में विद्यालय परिसर में संचालित समस्त वाहनों का भी विधिवत पूजन किया गया। प्रबंधक द्वारा वाहनों पर पुष्प अर्पित कर मिष्ठान एवं धूप-बत्ती के साथ मंत्रोच्चारपूर्वक पूजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने भगवान विश्वकर्मा से विद्यालय के वाहनों, चालक-कर्मचारियों तथा समस्त विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय परिसर में उपयोग किए जा रहे समस्त लौह उपकरणों का भी प्रबंधक द्वारा विधिवत पूजन किया गया। इसके उपरांत विद्यालय द्वारा निर्मित की जा रही अंग्रेजी माध्यम की सीबीएसई प्रस्तावित शाखा के निर्माणाधीन भवन का भी विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश वर्मा एडवोकेट ने भवन परिसर में पूजा-अर्चना कर विद्यालय की प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। विद्यालय परिवार ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए उनके सृजन, कौशल और कर्मशीलता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version