भोपाल में गूंजी युवाओं की आवाज, शिवाजी नगर ब्लॉक कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उमड़ा छात्रों का हुजूम | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260917-WA0104.mp4
New India times

राजधानी भोपाल में छात्र शक्ति और युवाओं की आवाज को मंच देने के उद्देश्य से शिवाजी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिवाजी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिलिंद खंडाले ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगे के साथ युवाओं का उत्साह और जोश देखने को मिला।

छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि छात्र आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, रोजगार के अवसर और छात्रवृत्ति से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी रहेगी।

आयोजन और नेतृत्व की सराहना

अमित शर्मा ने शिवाजी नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद खंडाले और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है।

मिलिंद खंडाले ने जताया आभार

कार्यक्रम के आयोजक एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद खंडाले ने सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी नगर ब्लॉक कांग्रेस युवाओं और विद्यार्थियों के हितों तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

तिरंगे के साथ एकजुटता का संदेश

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं और उपस्थित नेताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रध्वज तिरंगा हाथों में लेकर देश की एकता और अखंडता तथा छात्र हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version