जामनेर पुलिस ने पकड़ा गांजा : मध्य प्रदेश से आ रहा नशा ? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर पुलिस ने पकड़ा गांजा : मध्य प्रदेश से आ रहा नशा ? | New India Times

जलगांव के जामनेर सिटी में पुलिस ने मुद्दत के बाद गांजा पकड़ा है। पुलिस प्रमुख निवृत्ति बोराडे द्वारा थाने का पदभार संभालने के तत्काल बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। प्रेस नोट के मुताबिक भुसावल रोड पर होटल रामा ढाबे पर 5 किलो 352 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी भगवान हिरामन सुशीर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 1985 , धारा 8 सी , 20 बी तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बोराडे के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी स्वप्निल शिंदे , अशोक कोकाटे , कर्मी उमेश चौधरी , सचिन महाजन , योगेश पाटील , विशाल लाड , अमोल पाटील टीम मे शामिल रहे। बोराडे के आने के बाद जामनेर में आम लोगों का कानून पर का इक़बाल कायम होता नज़र आ रहा है इसे बरकरार रखना अब पुलिस की ज़िम्मेदारी है।

मध्य प्रदेश से आ रहा नशा :
विचार परिवार वाली सियासत ने महाराष्ट्र में एक ऐसा नेक्सस विकसित किया है जो सत्ता से सवाल पूछने की ताकत रखने वाले दिमागी नक्सलों को नशे के जाल में फंसाकर रोकने का काम करता है। ये भी देखा गया है कि धार्मिक त्योहारों के दौरान महाराष्ट्र के हर जिले और ब्लॉक में नशे की मांग अचानक से बढ़ जाती है। रातभर सड़क पर तेज दौड़ने वाले बिना नंबर प्लेट के ट्रकों की तलाशी लेने पर ड्रग्स ट्रैफिकिंग का एक नया मॉडल भारी मात्रा में माल के साथ पकड़ा जा सकता है। जनता मांग कर रही है कि नार्कोटिक्स विभाग की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version