अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम 7 बजे चुनार किले और गंगा पुल पर विशेष दीपदान कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही चुनार किले पर विशेष लेजर शो आयोजित किए जाने की भी योजना है।

एक माह तक चलने वाले अभियान में दीपदान, सेवा कार्य, विभिन्न प्रतियोगिताएं, सक्सेस स्टोरी, स्वच्छता अभियान, रैलियों सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान चुनार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित करने की तैयारी है। चुनार किला इस आयोजन में प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा।
