स्वच्छता ही सेवा व सेवा संकल्प 2026 की तैयारियों को लेकर नगर निगम में बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वच्छता ही सेवा व सेवा संकल्प 2026 की तैयारियों को लेकर नगर निगम में बैठक | New India Times

नगर निगम में मंगलवार को “स्वच्छता ही सेवा” एवं “सेवा संकल्प 2026” की कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने की।
बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने तथा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने तथा चिन्हित स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में पार्षदगण, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई नायक समेत नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version