अहमद रज़ा खान, अदलहाट/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 216 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस के अनुसार, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। बरामद शराब और वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस एवं आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
