अकोला ट्रैफिक विभाग में ‘शेर’ की वापसी, विलास पाटिल को फिर मिली जिम्मेदारी | New India Times

ज़फ़र खान, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोला ट्रैफिक विभाग में ‘शेर’ की वापसी, विलास पाटिल को फिर मिली जिम्मेदारी | New India Times

कुछ वर्ष पूर्व अकोला शहर के ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी संभालकर अपनी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से पहचान बनाने वाले पुलिस अधिकारी विलास पाटिल को एक बार फिर ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के इस फैसले से अकोला शहरवासियों में खुशी का माहौल है।
विलास पाटिल ने पूर्व में अकोला शहर के ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरी लगन से कार्य किया था। उनकी कार्यकुशलता और ईमानदार कार्यशैली को देखते हुए बाद में उन्हें एसपी स्क्वॉड की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण अपराधों का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई, जिससे जिले में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ कायम हुआ।
पुलिस विभाग में विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देने के दौरान पाटिल ने अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। वर्ष 2023 से 2025 के दौरान उन्होंने बुलढाणा जिले के चिखली, मलकापुर और नांदुरा सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। इसके बाद उनकी नियुक्ति वर्धा में रही।
अब एक बार फिर अकोला जिले में वापसी के बाद उनकी जिम्मेदारी को लेकर शहर में चर्चाएं शुरू हो गई थीं। नागरिकों के बीच उम्मीद थी कि उन्हें दोबारा ट्रैफिक विभाग अथवा एलसीबी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने उनकी कार्यक्षमता और पूर्व अनुभव को देखते हुए उन्हें ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी।
इस फैसले के बाद अकोला शहर में लोगों के बीच यह चर्चा सुनाई दे रही है कि “अकोला ट्रैफिक में शेर वापस पलटकर आया है।” अब नागरिकों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारु होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version