अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर के नारायणपुर अंचल के मध्य विद्यालय गनौल स्थित सामुदायिक रसोई केंद्र का पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने जायजा लिया।
मंत्री ई. शैलेन्द्र ने खुद बाढ़ पीड़ितों के बीच बैठकर सामुदायिक रसोई में बनाए जा रहे भोजन को चखकर देखा और भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच समय बिताकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को करीब से जाना।
