मेघनगर से सैकड़ों जायरीन उमरा के लिए रवाना, मुल्क में अमन-चैन की दुआ की अपील | New India TimesOplus_131072

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260912-WA0028.mp4

झाबुआ जिले के मेघनगर रेलवे स्टेशन से सैकड़ों जायरीन उमरा यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें विदाई देते हुए उमरा की कुबूलियत और सुरक्षित यात्रा की दुआ की।
अल्लाह के फजलो-करम से उमरा के लिए रवाना होने वालों में गफ्फार भाई शेरानी, उनकी अहलिया अनीसा शेरानी, नूर भाई सहित बड़ी संख्या में जायरीन शामिल रहे। सभी जायरीन मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा की जियारत करेंगे तथा वहां इबादत कर देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ करेंगे।
इस अवसर पर पत्रकार रहीम शेरानी, हाजी अशफाक शेरानी, फारुख शेरानी, हाफिज रिजवान साहब, हाजी कासम साहब, हाजी इसाक, डॉ. अयूब, शाहरुख शेरानी, इम्तियाज शेरानी, हाजी अशपाक शेरानी, सोएब शेरानी, मोईन, भय्यू, मौलाना ताहिर, अनीस पठान, मासूक युसुफ, नन्हे खां, किन्नर रेखा जान, नसीम जान, शायबा जान, रमीला, रीटा, साजेदा बेन, नईमा बेन, जरीना बेन, शायरा बेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उमरा पर जाने वाले जायरीनों से सभी ने विशेष रूप से मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे और आपसी इत्तेफाक के लिए दुआ करने की गुजारिश की। लोगों ने कहा कि अल्लाह तआला देश के सभी बाशिंदों के बीच मोहब्बत और भाईचारा कायम करे तथा सभी को अमन और खुशहाली अता फरमाए।
उमरा की फजीलत के संबंध में हदीसों का हवाला देते हुए बताया गया कि हज और उमरा इस्लाम की महत्वपूर्ण इबादतों में शामिल हैं। जायरीन ने कहा कि इस पवित्र यात्रा के दौरान मक्का-मदीना में अपने परिवार, समाज और देश की बेहतरी के साथ-साथ पूरी इंसानियत के लिए भी दुआ की जाएगी।
दुआ-ए-खैर:
उमरा पर रवाना हुए सभी जायरीनों से लोगों ने मोअद्दबाना गुजारिश की कि वे हर उस व्यक्ति के लिए दुआ करें जो मुल्क में रह रहा है। अल्लाह तआला देशवासियों के बीच आपसी मोहब्बत, एकता और इत्तेफाक कायम करे तथा मुल्क में हमेशा अमन और चैन बनाए रखे। आमीन या रब्बुल आलमीन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version