प्रसव के बाद महिला की मौत, मदरानी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसव के बाद महिला की मौत, मदरानी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल | New India Times

थांदला क्षेत्र के मदरानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। सुगना मेड़ा (29) को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।

उमरादरा निवासी सुगना पति अशराज मेड़ा को गुरुवार सुबह 7 बजे डिलीवरी के लिए मदरानी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

दोपहर करीब 3:30 बजे उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी और उसे लगातार ब्लीडिंग होने लगी।

गंभीर हालत में महिला को थांदला किया रेफर

महिला की गंभीर हालत देखकर उसे मदरानी स्वास्थ्य केंद्र से थांदला रेफर किया गया। परिजन जब उसे सिविल अस्पताल थांदला लेकर पहुंचे, तब तक उसकी हालत बहुत नाजुक हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नवजात बच्चे की दादी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अस्पताल में मौत की खबर मिलते ही परिजनों की भीड़ जमा हो गई। नवजात बच्चे को गोद में लिए उसकी दादी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि वे बहन को प्रसव के लिए मदरानी ले गए थे, जहां इलाज में चूक के कारण घटना हुई। गुरुवार देर रात परिजन नवजात शिशु और शव को लेकर अपने घर के लिए रवाना हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version