शाहजहांपुर में नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित खीरी निवासी युवक गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित चल रहे करीब 18 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई को 14 वर्षीय किशोरी के घर से कंप्यूटर सीखने जाने के बाद वापस न लौटने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 24 जुलाई को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था।

किशोरी के बयानों और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) बढ़ाई गई। विवेचना के दौरान विशाल पुत्र रमेश दिवाकर, निवासी हजरतपुर, थाना मैलानी, जनपद खीरी का नाम प्रकाश में आया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 सितंबर को आवास विकास कॉलोनी के मोड़ के पास से विशाल को दोपहर 12:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह कार्रवाई प्रभारी थाना चौक कोतवाली प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशांत रावत और कांस्टेबल अभयवीर सोम द्वारा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version