जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे ने लोक भवन में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने न्यायमूर्ति श्री कोगजे के सफल कार्यकाल की कामना की।
