सर्राफा कारोबारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख की वसूली का आरोप, दो सिपाही गिरफ्तार, दो फरार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सर्राफा कारोबारी को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है। मामले में चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 6 सितंबर को थाना परशुरामपुरी/जलालाबाद निवासी सुंदरम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 4 सितंबर की शाम चार पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में उनके पास आए और उन्हें पुलिस चौकी, थाना तिलहर ले गए। वहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें मादक पदार्थ तस्कर बताया और उनके परिवार से रुपये की मांग की। रुपये मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी तिलहर और क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी द्वारा जांच की गई। प्रथम दृष्टया लगाए गए आरोप सही पाए गए।

इसी क्रम में पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। दो पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दो पुलिसकर्मी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

पीड़ित सर्राफा कारोबारी का आरोप है कि उसे चौकी में ले जाकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल वीरेंद्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कांस्टेबल अरुण चिथौड़िया और सुभाष फरार हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version