जंगली सुअरों के झुंड ने चौपट की मक्का की फसल, किसानों ने मांगा मुआवजा | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260908-WA0005.mp4

देवरी क्षेत्र में पककर तैयार हो रही मक्का की फसल पर जंगली सुअरों के झुंड का क़हर जारी है। क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में जंगली सुअरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। फसल बचाने के लिए किसान खेतों में झटका मशीन व तार फेंसिंग लगाने के साथ ही रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।
ताजा मामला देवरी से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुआर के ग्राम ससना का है। यहां 40 से 60 जंगली सुअरों के झुंड ने आधा दर्जन से अधिक किसानों की खड़ी मक्का की फसल को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। सुअरों ने खेतों में घुसकर मक्का के भुट्टे तक नष्ट कर दिए, जिससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260908-WA0007.mp4

किसान मानसिंह परिहार ने बताया कि उनके करीब सवा तीन एकड़ खेत में मक्का की फसल खड़ी थी। 6 अगस्त की रात जंगली सुअरों का झुंड खेत में घुस गया और पूरी फसल को नुकसान पहुंचा दिया। इसी तरह राजेंद्र प्रजापति की करीब सवा एकड़, नन्हे भाई रजक की एक एकड़, नंदलाल की दो एकड़ और निरंजन परिहार की करीब डेढ़ एकड़ मक्का की फसल भी जंगली सुअरों ने चौपट कर दी।
फसल को हुए नुकसान से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर से फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित हल्का पटवारी को फसल नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version