अली अब्बास, आगरा/मथुरा (यूपी), NIT:
आजाद समाज पार्टी (काशीराम) छोड़कर डॉ. राशिद चौधरी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया। उन्होंने बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. राशिद चौधरी के बहुजन समाज पार्टी में आने से आगरा में बहुजन समाज और मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्योंकि डॉ. राशिद चौधरी सक्रिय सामाजिक नेता हैं। उनके द्वारा समाज के हर तबके के लिए किए जा रहे सामाजिक हित के कार्यों को हिन्दू-मुस्लिम समुदाय में काफी पसंद किया जाता है।
मंडल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा के आगरा मंडल मुख्य प्रभारी विक्रम सिंह जाटव ने डॉ. राशिद चौधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। डॉ. राशिद चौधरी के साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थे। इस दौरान मुख्य प्रभारी विमल वर्मा और जिलाध्यक्ष मनीष कमल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
