पुलिस वालों द्वारा 4पी.एम. की महिला पत्रकारों के साथ किया अत्याचार निंदनीय: डॉ शेख… | New India Times

अली अब्बास, दिल्ली/मथुरा,  NIT:

पुलिस वालों द्वारा 4पी.एम. की महिला पत्रकारों के साथ किया अत्याचार निंदनीय: डॉ शेख… | New India Times

वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख आज अपनी टीम के साथ मालवीय नगर शाहीन बाग नफीसा के निवास पर पहुंचे, बताते चले शाहीन ओर नफीसा 4पी एम की महशूर वा मारूफ पत्रकार है, डॉ शेख ने कहा कि पुलिस वालों ने जो कॉम की बेटियों पर अत्याचार किया है वो बहुत ही निंदनीय है। जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। मुसलमान समझ कर यह अत्याचार किया गया है, हम इस मुद्दे को पूरे देश में उठाया जाएगा।

डॉ शेख ने कहा कि आज जरूरत है देश की तमाम मीडिया को ओर तमाम मुस्लिम पार्टियों ओर तंजीमों को एक एक मंच पर आ कर उठाना होगा और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, डॉ शेख साहब ने कहा कि वंचितसमाज इंसाफ पार्टी दोनों बेटीयो के साथ है, इस मौके पर मोलाना जाविद सिद्दीक़ी की ने कहा कि यह अफसोस नाक घटना है ऐसा जुल्म महिलाओं पर नहीं होना चाहिए, उन के साथ फिरोजपुर झिरका से आए जनाब लुकमान साहब ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि बेटी पढ़ाओ ,बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है।

देश में महिलाओं पर प्रशासनिक अत्याचार बढ़े हैं, सामाजिक महिला कार्यकर्ता इशरत बहन ने कहा कि जब तक शाहीन ओर नफीसा को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे, महिला कोई भी हो हिंदू हो या मुसलमान में हर महिला के साथ हूं, इस मौके पर पार्टी के कई साथी साथ रहे जिन में डॉ अजहर अली शेख, परवीन, मुकीम, रहीस, अकरम आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version