शराबबंदी को लेकर मानव श्रृंखला में शामिल होने जा रही स्कूली छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​शराबबंदी को लेकर मानव श्रृंखला में शामिल होने जा रही स्कूली छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत | New India Timesबिहार के बैशाली में मानव श्रृंखला में शामिल होने जा रही स्कूली छात्रा को वैशाली के जनदाहा में ट्रक द्वारा कुचले जाने से स्कूली छात्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।​शराबबंदी को लेकर मानव श्रृंखला में शामिल होने जा रही स्कूली छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत | New India Timesदुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने सडक जाम कर दिया। नीतिश कुमार की मानव श्रृंखला की शुरुआत स्कूली छात्रा की “बली”  से हुई। वहीं भागलपुर के रंगरा में मानव श्रृंखला में खड़ी एक स्कूली छात्रा बेहोश हो गई जिसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है। छात्रा को काफी समय तक  होश नहीं आया था जिस कारण परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। ​​शराबबंदी को लेकर मानव श्रृंखला में शामिल होने जा रही स्कूली छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक लखीसराय के जिले के चानन में मानव श्रृंखला सफल नहीं हो पाया।  आरोप है कि मानव श्रृंखला के आयोजन में बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर लाइन में लगाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version