85वें जन्मदिन पर हाजी अब्दुल मजीद जकेरिया ने विद्यार्थियों को भेंट कीं 5 सीमेंट बैठक बेंच | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

85वें जन्मदिन पर हाजी अब्दुल मजीद जकेरिया ने विद्यार्थियों को भेंट कीं 5 सीमेंट बैठक बेंच | New India Times

जलगांव के मेहरूण स्थित इकरा हाजी गुलाम नबी आई.टी.आई. के चेयरमैन हाजी अ. मजीद जकेरिया का 85वां जन्मदिन उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक दायित्व निभाते हुए संस्थान के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अपनी ओर से सीमेंट की पांच बैठक बेंच भेंट कीं। उनकी इस पहल की उपस्थित मान्यवरों ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान आई.टी.आई. में वर्ष 2026 में प्रवेश लेने वाले नए प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत भी किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कौशल आधारित शिक्षा का उपयोग विद्यार्थी अपनी प्रगति के साथ समाज के विकास में भी करें।

कार्यक्रम में इकरा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अ. करीम सालार, सचिव एजाज अहमद अ. गफ्फार मलिक, संस्था सदस्य रशीद शेख, प्रो. जफर शेख, शेख गुलाम नबी दादा सहित अन्य मान्यवर उपस्थित रहे। सभी ने हाजी अ. मजीद जकेरिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सुविधा उपलब्ध कराने पर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य जुबेर मलिक के मार्गदर्शन में जहूर सर, संजीव महाजन, जावेद शेख, युनुस सर, सलमान सर एवं शिक्षकवृंद ने सहयोग किया। सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version