शिक्षक दिवस पर बीकेपी कॉलेज में भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

पंडित बृजकिशोर पटेरिया शिक्षा महाविद्यालय, देवरी में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के यशस्वी संचालक डॉ. अवनीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है।

प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा पांडेय ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है। विद्यार्थियों का अनुशासन, संस्कार एवं निरंतर सीखने की प्रवृत्ति ही शिक्षक के प्रयासों की वास्तविक सफलता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के व्याख्याता शिवम शर्मा ने कहा कि बीकेपी शिक्षा महाविद्यालय का शिक्षक दिवस से वर्षों पुराना आत्मीय संबंध रहा है। संस्था द्वारा विगत 18 वर्षों से शिक्षक सम्मान की परंपरा के माध्यम से क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भले ही यह परंपरा अपने पूर्व स्वरूप में निरंतर नहीं रह सकी, लेकिन विद्यार्थियों द्वारा आज भी इसे जीवित रखना संस्था की समृद्ध परंपरा और संस्कारों का परिचायक है।

उन्होंने बदलते तकनीकी दौर में शिक्षक की भूमिका, शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य, कर्तव्य-बोध, सहिष्णुता एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन शिवांश चौरसिया एवं लोकेश साहू ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती आरती मेहरा, सत्यवती विश्वकर्मा, प्रियांशी लोधी, कौशल्या कुर्मी, बुशरा खान, ऋतिका ठाकुर, कृष्णकांत लोधी, सुनील दुबे, संतोष तिवारी, माधव नेमा, शनि तिवारी, अंकिता राय, खुशबू मिश्रा, धर्मेंद्र लोधी, प्रियांशी जैन, ऋतु मिश्रा एवं रिया गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version