राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, महासचिव राजेश अवस्थी, अधिवक्तागण तथा स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कचहरी परिसर से रवाना किया गया प्रचार वाहन जनपद में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना से संबंधित मामले, बैंक संबंधी विवादों सहित विभिन्न मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडे ने जनपदवासियों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version