नगर पालिका सीएमओ ने किया वार्डों का औचक निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नगर पालिका सीएमओ ने किया वार्डों का औचक निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश | New India Times

देवरी नगर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने वार्डों का जमीनी निरीक्षण शुरू किया है। बुधवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मनोहर बिझवार ने सब इंजीनियर खेमरिया के साथ सुभाष वार्ड, पटेल वार्ड एवं पृथ्वी वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने वार्डों की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर बारिश के कारण कच्ची सड़कों पर कीचड़ की समस्या सामने आई। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नागरिकों से सीधे सुनी समस्याएं
वार्ड भ्रमण के दौरान सीएमओ ने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने सड़क, नाली, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। सीएमओ ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन देते हुए सब इंजीनियर खेमरिया को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीएमओ मनोहर बिझवार ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कच्ची सड़कों पर पक्की सड़क व नाली निर्माण का आश्वासन
निरीक्षण के दौरान कच्ची एवं कीचड़ग्रस्त सड़कों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने आवश्यकतानुसार पक्की सड़क एवं नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों की स्थिति के अनुसार कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश भी दिए।
सीएमओ के औचक निरीक्षण और नागरिकों से सीधे संवाद के बाद वार्डवासियों में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है। अब इन समस्याओं पर नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version