लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के सदाबहार गीतों से सजा अब्या प्रोडक्शन का भव्य सिंगिंग शो | New India Times

विवेक जैन, नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में अब्या प्रोडक्शन की ओर से महान संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के सदाबहार गीतों पर आधारित भव्य स्पेशल सिंगिंग शो का आयोजन किया गया। कराओके और लाइव सिंगिंग से सजे इस संगीत समारोह में कलाकारों ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के लोकप्रिय सुपरहिट गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायन के साथ-साथ आकर्षक डांस प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम का संचालन जानी-मानी एंकर एवं आर्टिस्ट उपमा दुआ ने किया। अपनी शानदार एंकरिंग, चुलबुले अंदाज और नटखट बातों से उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को बांधे रखा। खास बात यह रही कि उपमा दुआ ने इसी भव्य मंच से पहली बार बतौर सिंगर अपने गायन करियर की शुरुआत की। उनकी गायकी को दर्शकों ने खूब सराहा।

शो में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली सिंगर्स ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अब्या प्रोडक्शन की ब्रांड एंबेसडर भूमिका मलिक ने भी अपनी शानदार गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते और तालियां बजाते नजर आए।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और कलाकारों का अब्या प्रोडक्शन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सभी विशिष्ट अतिथियों एवं सिंगर्स को उपहार भेंट किए गए तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अब्या प्रोडक्शन के सीईओ योगेश मलिक एवं उनकी धर्मपत्नी बबली मलिक ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी शामली के जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व एसएचओ दिल्ली पुलिस देवेंद्र राठी, सर्वखाप चौधरी ब्राह्मण समाज के पंडित नरेश शर्मा, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर प्रमोद नैन, एक्टर एवं मॉडल सार्थक चौधरी, मॉडल एवं एक्ट्रेस मीनाक्षी मदान, डायरेक्टर सीमा डोगरा, मेकओवर आर्टिस्ट फोजिया हुसैन, नरेश बंसल, प्रसिद्ध डांसर सिमरन अरोड़ा, उदित नारायण के भाई संजय नारायण, एंकर एवं आर्टिस्ट उपमा दुआ, अब्या प्रोडक्शन की ब्रांड एंबेसडर भूमिका मलिक, प्रसिद्ध मॉडल एवं एक्टर राजेश महाजन, शीतल सिंह, बालाजी प्रोडक्शंस के धर्मेंद्र तोमर, सोशल एक्टिविस्ट कविता अरोड़ा, अविनाश सैनी, अंजू, टिक्कू मॉडल, तिलक खेड़ा एवं मनोज धामा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version