अज्ञात वाहन ने तोड़ा कलाम चौक, शहरवासियों में आक्रोश | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260901-WA0117.mp4
New India Times

शहर के पोपटखेड़ रोड-हिवरखेड़ रोड स्थित मध्यवर्ती बैंक के सामने कई वर्षों से स्थापित भारत के ‘मिसाइल मैन’ एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद चौक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण चौक का स्मारक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे शहरवासियों में आक्रोश के साथ कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।

मामले को लेकर अकोट पत्रकार संरक्षण समिति के अध्यक्ष जफर खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

अकोट पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानेदार जुनघरे के आदेश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही थानेदार ने अकोट नगर पालिका के मुख्य अधिकारी से संपर्क कर क्षतिग्रस्त स्मारक की स्थिति का जल्द समाधान निकालने को लेकर चर्चा की।

पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से अकोट शहरवासियों में उम्मीद जगी है। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी की पहचान जल्द कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आगामी धार्मिक उत्सवों को देखते हुए अकोट पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। शहर में किसी भी प्रकार की विवादित या अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस छोटी-बड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version