खराब मिठाई बदलने से इनकार, दुकानदार की दो टूक बात पर भड़का ग्राहक; CM हेल्पलाइन में शिकायत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खराब मिठाई बदलने से इनकार, दुकानदार की दो टूक बात पर भड़का ग्राहक; CM हेल्पलाइन में शिकायत | New India Times

नगर की एक मिठाई दुकान पर खराब मिठाई देने और उसे बदलने से इनकार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता आकाश के अनुसार, मिठाई खराब निकलने के बाद जब वह उसे बदलने के लिए दुकान पर पहुंचे तो प्रतिष्ठान संचालक ने मिठाई बदलने से इनकार करते हुए कथित तौर पर कहा, “जो बनता है कर लो, मिठाई वापस नहीं होगी।” दुकानदार की यह बात ग्राहक को नागवार गुजरी और उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दी।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच अधिकारी साधना मार्को दुकान पर पहुंचीं और मिठाई के सैंपल लिए। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करने की हिदायत दी गई।

शिकायतकर्ता आकाश ने बताया कि जिस दिन मिठाई खरीदी गई थी, उसी दिन उनकी पत्नी ने उपवास खोला था और मिठाई खाने के बाद उसका स्वाद खराब लगा। इसके बाद वह मिठाई बदलने के लिए दुकान पर पहुंचे, लेकिन मिठाई बदलने से इनकार कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की।

अब जांच अधिकारी द्वारा लिए गए मिठाई के सैंपल की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मिठाई वास्तव में खराब थी या नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version