उफनती मिढासन नदी में युवक ने लगाई छलांग, मोबाइल पुल पर मिला; SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260901-WA0078.mp4
New India Times

पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 32 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में मिढासन नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 8 स्थित मिढासन नदी के पुल पर दोपहर के समय 32 वर्षीय सुशील सोनी, पिता कैलाश सोनी पहुंचा और अचानक उफनती नदी में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को नदी में कूदते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

उफनती मिढासन नदी में युवक ने लगाई छलांग, मोबाइल पुल पर मिला; SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी | New India Times

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 8 स्थित मिढासन नदी के पुल पर दोपहर के समय 32 वर्षीय सुशील सोनी, पिता कैलाश सोनी पहुंचा और अचानक उफनती नदी में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को नदी में कूदते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को पुल के किनारे युवक का मोबाइल फोन मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान सुशील सोनी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पन्ना जिला मुख्यालय से SDRF की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। टीम मोटर बोट और प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से नदी के तेज बहाव और गहरे पानी में युवक की तलाश कर रही है।

वहीं, अमानगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के मोबाइल फोन को सुरक्षित रखते हुए पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। नदी में पानी का तेज बहाव और अधिक गहराई होने के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद SDRF और पुलिस की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version