पहाड़ी क्षेत्र में गंभीर घायल को FRV-22 ने ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया अस्पताल | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पहाड़ी क्षेत्र में गंभीर घायल को FRV-22 ने ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया अस्पताल | New India Times

धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिदा में पहाड़ी क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस की FRV-22 टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल FRV वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) धामनोद में भर्ती कराया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार हुआ और चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया।
जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को शाम 5:52 बजे पुलिस को इवेंट क्रमांक POL28082605374 के तहत सूचना मिली कि ग्राम कोठिदा निवासी दिनेश पिता बजरिया गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही FRV-22 मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब दो किलोमीटर ऊपर पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण वाहन वहां तक नहीं पहुंच सकता था। ऐसे में FRV टीम पैदल घटनास्थल तक पहुंची और घायल को गंभीर अवस्था में पाया।
घायल की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से उसे खटिया के जरिए पहाड़ी क्षेत्र से नीचे मुख्य सड़क तक पहुंचाया। मौके पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर FRV वाहन से घायल को तत्काल CHC धामनोद ले जाकर भर्ती कराया गया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति में सुधार बताते हुए खतरे से बाहर बताया। परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहे।
इस सराहनीय कार्य में FRV-22 के पायलट शरण राठौर और आरक्षक देवेन्द्रसिंह डावर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाकर समय पर अस्पताल पहुंचाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version