हिस्ट्रीशीटर ने कांच की बोतल से पुलिस पर हमला करने का किया प्रयास, साथी समेत गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हिस्ट्रीशीटर ने कांच की बोतल से पुलिस पर हमला करने का किया प्रयास, साथी समेत गिरफ्तार | New India Times

थाना कोतवाली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस बल पर हमला करने के प्रयास के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आधी टूटी कांच की बोतल भी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे कच्चा कटरा तिराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान मोती चौक की ओर से बाइक सवार दो युवक तेज गति से आते दिखाई दिए। बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में शराब की बोतल थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि युवक ने शराब के नशे में कांच की बोतल से पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले बोतल अपने सिर पर मारकर उसे आधा तोड़ दिया और इसके बाद टूटी हुई बोतल से पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उसने खुद को हिस्ट्रीशीटर बताते हुए पुलिसकर्मियों को धमकी भी दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्पर्श शर्मा उर्फ चम्पू (26) पुत्र सूर्यकांत शर्मा, निवासी मोहल्ला मोहम्मद जई, थाना कोतवाली तथा अनमोल (22) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मोहल्ला लोधीपुर, निकट उत्तम चक्की वाली गली, थाना रोजा के रूप में हुई है। पुलिस ने स्पर्श शर्मा के हाथ से आधी टूटी कांच की बोतल बरामद की।
घटना के दौरान दोनों आरोपियों और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके बाद थाना कोतवाली में धारा 132, 221 और 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, स्पर्श शर्मा उर्फ चम्पू के खिलाफ हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अनमोल के खिलाफ भी लूट और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुमार गौरव और कांस्टेबल रोहित कुमार, थाना कोतवाली शाहजहांपुर शामिल रहे।ं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आधी टूटी कांच की बोतल भी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे कच्चा कटरा तिराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान मोती चौक की ओर से बाइक सवार दो युवक तेज गति से आते दिखाई दिए। बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में शराब की बोतल थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि युवक ने शराब के नशे में कांच की बोतल से पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले बोतल अपने सिर पर मारकर उसे आधा तोड़ दिया और इसके बाद टूटी हुई बोतल से पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उसने खुद को हिस्ट्रीशीटर बताते हुए पुलिसकर्मियों को धमकी भी दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्पर्श शर्मा उर्फ चम्पू (26) पुत्र सूर्यकांत शर्मा, निवासी मोहल्ला मोहम्मद जई, थाना कोतवाली तथा अनमोल (22) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मोहल्ला लोधीपुर, निकट उत्तम चक्की वाली गली, थाना रोजा के रूप में हुई है। पुलिस ने स्पर्श शर्मा के हाथ से आधी टूटी कांच की बोतल बरामद की।
घटना के दौरान दोनों आरोपियों और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके बाद थाना कोतवाली में धारा 132, 221 और 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, स्पर्श शर्मा उर्फ चम्पू के खिलाफ हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अनमोल के खिलाफ भी लूट और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुमार गौरव और कांस्टेबल रोहित कुमार, थाना कोतवाली शाहजहांपुर शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version