पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
भिंड के सुभाष तिराह पर एक बालक जिसका नाम वन्स पुत्र उमेश शर्मा 2 वर्ष निवासी शिवजी नगर को एक ट्रैक्टर वाले ने कुचल दिया जो की खंडे से भरा हुआ था, जिससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रैक्टर के चालक को रोड पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा और मौके पर आई पुलिस को भी खदेड़ दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शेर सिंह से लोगों ने धक्का मुक्की की और एस.आई को थप्पड़ मार दी। पुलिस बल ने लोगों को समझने की भी कोशिश की परंतु जनता ने एक न सुनी और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस बात की सुचना एसपी व कलेक्टर को मिली तो तत्काल दोनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा मौके पर संजू जाटव जनपद अध्यक्ष के पति गजराज सिंह भी पहुंचे।
पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में ले लिया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो लोगों ने उस पर भी पथराव कर दिया। अंत में कलेक्टर और एसपी के समझाने के बाद लोगों ने जाम को खोला। इस मौके पर सी. एस. पी राकेश छारी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी काफी मात्रा में पुलिस बल रहा मौजूद।
