रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

आलीराजपुर प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUMS) एवं कर्मचारी कल्याण कोष योजना के सफल क्रियान्वयन तथा कर्मचारियों एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से उदयगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला उपाध्यक्ष राकेश राठौड़ की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
पीएमयूएमएस उदयगढ़ की नवीन कार्यकारिणी में प्रेमसिंह जामोद को ब्लॉक अध्यक्ष, मनीष भावसार को सचिव तथा वेरोनिका मौर्य, ज्ञानसिंह बघेल और राजू तोमर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी प्रकार इंदरसिंह मंडलोई और राजू चोंगड़ को महासचिव, आशिफ शेख को संगठन मंत्री, ज्ञानसिंह अजनार एवं भेरूसिंह चौहान को संगठन मंत्री, बलवंत सोलंकी को महामंत्री, नरेंद्र बामणिया को ब्लॉक प्रवक्ता, जगतसिंह बघेल को मीडिया प्रभारी, मुकेश चौहान को सोशल मीडिया प्रभारी, शंकरसिंह मुझाल्दा को कोषाध्यक्ष, राजू डावर को सहसचिव तथा वेरसिंह सोलंकी, सरिता चौहान एवं अजय गुप्ता को सह-संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बड़ी जुवारी सेक्टर प्रभारी सुरेश बघेल, कुंडलवासा सेक्टर प्रभारी अश्विन डेनियल, बालक बोरी सेक्टर प्रभारी संतोष जादोंन, कन्या बोरी सेक्टर प्रभारी धनसिंह मोरी, कानाकाकड़ सेक्टर प्रभारी सज्जनसिंह भयड़िया, कालूवाट सेक्टर प्रभारी नरपतसिंह जमरा, बोरझाड़ सेक्टर प्रभारी कुशलसिंह चौहान तथा उदयगढ़ सेक्टर प्रभारी अरविंद जोशी को नियुक्त किया गया है। वहीं, ब्लॉक आईटी सेल प्रभारी के पद पर इरफान शेख की नियुक्ति की गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने निर्देश दिए कि वे पीएमयूएमएस शिक्षक संघ द्वारा जारी निर्देशों एवं कार्यक्रमों का निष्ठापूर्वक पालन करें। साथ ही संघ की गतिविधियों के साथ अपने शिक्षकीय पद के दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए पद की गरिमा बनाए रखें।
