अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रक्षाबंधन के त्योहार से पहले बढ़ती शक्कर की कीमतों को देखते हुए मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने अपनी बहनों के लिए एक अनूठी पहल की। उन्होंने अपने बंगले पर क्षेत्र की बहनों को आमंत्रित कर उनका मुंह मीठा कराया और शक्कर के पैकेट उपहार स्वरूप भेंट किए।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि देश में रक्षाबंधन के पर्व से पहले शक्कर के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ऐसे में कोई भी बहन रक्षाबंधन के पर्व पर मिठास से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से बहनों को शक्कर के पैकेट वितरित किए गए।

इस दौरान बड़ी संख्या में बहनें विधायक के बंगले पर पहुंचीं। बहनों ने आरिफ मसूद को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और लगातार चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने कहा कि भाई के रहते बहनों को कभी चिंता नहीं होती। उन्होंने कहा कि ऐसा भाई हर बहन को मिले।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
