सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शहर, जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी में उमड़ा जनसैलाब | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शहर, जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी में उमड़ा जनसैलाब | New India Times

12 रबी उल अव्वल के मुबारक मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। इस दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारों से शहर की फिजाएं गूंज उठीं।
जुलूस की शुरुआत सुबह करीब नौ बजे स्टेशन वाली नूरी मस्जिद से हुई। विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ा और अंजान चौकी के पीछे स्थित कटहल वाली मस्जिद, मोहल्ला अंटा पहुंचकर विशेष दुआ के साथ संपन्न हुआ। दुआ में देश की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन और कौमी एकता के लिए दुआ की गई।
जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने अकीदतमंदों के लिए पानी, लंगर आदि की व्यवस्था की और जुलूस का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिया गया।
दुआ के बाद आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। आयोजक अनीस अत्तरी ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। अधिकारियों ने भी आयोजकों और उनकी टीम की व्यवस्थाओं की सराहना की।

जुलूस मार्ग पर आवारा पशुओं से बनी रही हादसे की आशंका
जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बावजूद प्रशासनिक व्यवस्थाओं की एक कमी भी सामने आई। निर्धारित मार्ग पर कई स्थानों पर आवारा पशुओं के झुंड दिखाई दिए। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी से किसी संभावित हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया।
अंत में आयोजक ने जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करने वाले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version