उमरखेड़ में शांति और उत्साह के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, DJ से रही दूरी | New India Times

ताहेर मिर्जा, उमरखेड़, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

उमरखेड़ में शांति और उत्साह के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, DJ से रही दूरी | New India Times

उमरखेड़ शहर में जोश और खुशी के माहौल के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। जुलूस शहर के तातार शाह बाबा दरगाह मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ पुनः दरगाह मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ।

जुलूस के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शामिल लोगों के लिए फल और पानी की बोतलों की व्यवस्था की गई। इस वर्ष जुलूस पूरी तरह DJ मुक्त रहा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

जुलूस को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग के लिए सीरत कमेटी ने पुलिस प्रशासन सहित सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version